BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में आज ट्रैफिक बदला, कई रास्तों पर रात 12 बजे तक रोक

Share
Share
Khabar365news

रांची। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को देखते हुए रांची में बुधवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। भारी वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

जुलूस के दौरान दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही भी रोकी या डायवर्ट की जा सकती है।

इन प्रमुख रास्तों पर असर रहेगा:

  • सर्जना चौक से राजेंद्र चौक होते हुए उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी, सुजाता चौक और बिग बाजार तक।
  • कांटाटोली से पथलकुदवा होते हुए कुम्हार टोली और नया टोली तक।
  • प्लाजा चौक से मिशन चौक।
  • मिशन चौक से करबला चौक।
  • करबला चौक से काली मंदिर और उर्दू हाउस की ओर जाने वाला मार्ग।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान अनावश्यक रूप से मुख्य मार्गों पर वाहन लेकर न निकलें और पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्जन का पालन करें।

शहर में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बढ़ाई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...