जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के छठे दिन मनाई जाने वाली कृष्ण छठियारी का आयोजन गुरुवार को जामताड़ा के माताएं एवं बहनों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। कृष्ण छठियारी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को झूले से उतारकर विधिवत तरीके से उनके स्थान पर विराजमान कराया गया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी।

पूजा-अर्चना के बाद भगवान कृष्ण को खीर, पूरी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रूप से धार्मिक गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। वही वंदना नरनोलिया ने कहा कि कृष्ण छठियारी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्रति श्रद्धा और वात्सल्य का प्रतीक है,ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।इसके साथ हि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
आज के इस कार्यक्रम पर सुमन पांडेय, रीमा सिंह, नीतू चौधरी, वंदना नरनोलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Leave a comment