ActiveJamtadaJharkhand

डीवीसी विस्थापितों को एक साल बाद भी नहीं मिला सीएसआर योजना का लाभ

Share
Share
Khabar365news

दामोदर वैली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति की बैठक में सदस्यों ने जताया रोष, योजना को अविलंब धरातल पर उतारने की मांग

जामताड़ा। दामोदर वैली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को तालबेड़िया गांव स्थित अस्थायी कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धी ने की। बैठक में डीवीसी विस्थापितों के हित में संचालित होने वाली सीएसआर योजना का लाभ अब तक नहीं मिलने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।वही जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धी ने कहा कि डीवीसी की सीएसआर योजना का उद्घाटन 30 अगस्त 2025 को केलाही गांव में सिदो-कान्हू की प्रतिमा के समक्ष पूर्व सांसद फुरकान अंसारी एवं डीवीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था।

उद्घाटन के बाद एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन विस्थापित क्षेत्रों में सीएसआर योजना के तहत किसी प्रकार का कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में योजना का संचालन पंचायत स्तर पर मुखिया के माध्यम से किए जाने की बात कही गई थी। समिति की पहल पर डीवीसी अधिकारियों एवं मुखियाओं के साथ बैठक भी कराई गई, बावजूद इसके विस्थापित परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

बैठक में समिति के सदस्यों ने मांग की कि सीएसआर योजना को अविलंब गति देकर विस्थापित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू किए जाएं। समिति ने मुखियाओं से योजना को लेकर तत्काल पहल करने तथा किसी भी बिचौलिये या दलाल के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की। समिति ने यह भी कहा कि जामताड़ा के डीवीसी विस्थापित क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने की बात सामने आ रही है।

यदि यह प्रस्ताव सही है तो विस्थापित परिवारों को इसमें शत-प्रतिशत रोजगार देने की गारंटी सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपाध्यक्ष दिनबंधु पंडित, गोपाल पंडित, प्रमोद पंडित, लखीराम कोल, उमा पंडित, दिनेश हांसदा, कमल पंडित समेत कई विस्थापित मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्नी की हत्या का आरोप, शव छिपाने की कोशिश

Khabar365newsनई दिल्ली। पत्नी की हत्या से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची की हवा सबसे खराब, जमशेदपुर में भी प्रदूषण

Khabar365newsरांची। झारखंड के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता को लेकर अलग-अलग तस्वीर...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह नगर थाना पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप,

Khabar365newsगिरिडीह। नगर थाना पुलिस पर एक युवक से मारपीट करने का आरोप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दोस्त को डूबने से बचाया, खुद नहीं बच सका युवक

Khabar365newsगढ़वा। नदी में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के दौरान एक...