राँची। खुद को पुलिस अधिकारी (झारखंड पुलिस में दारोगा) बताकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
राँची पुलिस और गया जिले के मुफस्सिल थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को गया जिले के मानपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णु विहार कॉलोनी निवासी मिथिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ राज शर्मा के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के बाद राँची पुलिस आरोपी को अपने साथ राँची ले आई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।





Leave a comment