BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में श्राद्ध भोज के बाद 10 बिरहोर बच्चे लापता, मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गड़ीयाई बिरहोर टोला से एक साथ 10 नाबालिग बच्चों के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से बच्चों की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। फिलहाल पुलिस बच्चों को ढूंढ़ने में जुटी हुई है, हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव ने बताया कि एक फरवरी की रात गड़ीयाई बिरहोर टोला के कई लोग परसाबाद में आयोजित एक श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान जब लोग घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनके बच्चे साथ नहीं लौटे हैं। अगले दिन परिजनों ने बच्चों के गायब होने की जानकारी उन्हें दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह को इसकी सूचना दी।

हालांकि आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बच्चों की खोजबीन की जिम्मेदारी मुखिया और ग्रामीणों पर ही छोड़ दी। इसके बाद मुखिया राजेंद्र यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के इलाकों में बच्चों की खोज की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः उन्होंने इस पूरे मामले से जयनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार को अवगत कराया, जिसके बाद जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार और चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने लापता बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान शुरू किया गया।

प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार ने बताया कि गड़ीयाई बिरहोर टोला से कुछ बच्चों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चे एक फरवरी को परसाबाद में श्राद्ध भोज में गए थे और लौटते समय लापता हो गए। उन्होंने कहा कि बच्चों की तलाश हर संभव दिशा में की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गड़ीयाई बिरहोर टोला के लोग आमतौर पर परसाबाद से ट्रेन पकड़कर यदुडीह हॉल्ट पर उतरते हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों ने गलती से विपरीत दिशा की ट्रेन पकड़ ली होगी, जिससे वे धनबाद की ओर चले गए हों। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए परसाबाद स्टेशन के दोनों ओर स्थित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज मंगवाए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बच्चों का पता लगा लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...