BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में हाथियों का कहर: गांव में घुसकर दो की कुचलकर मौत

Share
Share
Khabar365news

बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की जान जाने के बाद शनिवार को एक बार फिर हाथियों के झुंड ने गंगपुर गांव में भारी तबाही मचाई। इस ताजा घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, शनिवार को हाथियों का झुंड अचानक गंगपुर गांव में घुस आया और सोमर साव के घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन हाथियों ने परिवार के सदस्यों को घेर लिया। इस दौरान सोमर साव और उसके तीन वर्षीय पोते की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमर साव और अमन साव के रूप में हुई है। हमले में घायल एक बुजुर्ग महिला और तीन बच्चों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन शैलेश कुमार महतो ने इस हादसे के लिए जंगलों में हो रही अंधाधुंध कटाई और अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि प्राकृतिक आवास नष्ट होने के कारण हाथी रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्रों की ओर भेजने की मांग की है। स्थानीय निवासी रवि महतो ने बताया कि पिछले करीब छह महीनों से हाथियों का झुंड रामगढ़-बोकारो सीमा से सटे इलाकों में डेरा डाले हुए है। दोनों जिलों में लगातार हाथी हमलों से लोगों की जान जा रही है, बावजूद इसके हाथियों को सुरक्षित कॉरिडोर में ले जाने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे ने बताया कि हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि क्यूआरटी की टीमें लगातार हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में लगी हुई हैं। साथ ही रामगढ़ और पश्चिम बंगाल से विशेषज्ञ दल को भी बुलाया गया है। डीएफओ ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से रात के समय घरों से बाहर न निकलने और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर जाने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...