हजारीबाग

“10 वर्षों का संघर्ष लाया रंग: जिला परिषद मंजू नंदिनी व मुखिया नूरजहां की सक्रिय पहल से पेलावल दक्षिणी में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल दक्षिणी पंचायत में रविवार, 31 मई 2026 को विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम देखने को मिला, जब राजन के घर से अल हिरा स्कूल तक बनने वाले बहुप्रतीक्षित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद के हाथों विधिवत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को जनसमर्थन और जनविश्वास का प्रतीक बना दिया।
इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में वर्षों से उम्मीद थी, जिसे आखिरकार धरातल पर उतारने में पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां की भूमिका बेहद सराहनीय मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते लगभग 10 वर्षों से मुखिया नूरजहां लगातार इस सड़क निर्माण को लेकर संघर्षरत रहीं। विभागीय पहल से लेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार आवाज उ

ठाने तक, उन्होंने इस सड़क को पंचायत की प्राथमिक जरूरत के रूप में स्थापित किया। उनकी निरंतर मेहनत, सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज यह सपना साकार होने की दिशा में बढ़ा।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुखिया नूरजहां की सक्रियता और जनसेवा की खुलकर प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत की समस्याओं को लेकर उनकी तत्परता और लगातार प्रयासों ने क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगाई है। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया तथा महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मंजू नंदिनी की भूमिका को भी महत्वपूर्ण और सराहनीय बताया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके सहयोग और प्रयासों से इस महत्वपूर्ण योजना को गति मिली। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार उर्फ विरू, जिला परिषद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शफीक, उप मुखिया शबनम परवीन, गदोखर पंचायत मुखिया नारायण साउ, अली मुराद खान, जावेद, मोहम्मद तुफैल, फारूक अंसारी, अयान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का मानना है कि राजन के घर से अल हिरा स्कूल तक बनने वाला यह पीसीसी पथ न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों को बरसात के दिनों में होने वाली कठिनाइयों से भी राहत देगा। क्षेत्र के लोगों ने इसे विकास की नई शुरुआत बताते हुए मुखिया नूरजहां की संघर्षशील कार्यशैली और जनसमर्पण की सराहना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...

हजारीबाग

हजारीबाग खेल महोत्सव में शामिल हुए मुन्ना सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Khabar365newsहजारीबाग। कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला प्रशासन एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

हजारीबाग

आस्था के केंद्र नन्हें हनुमान मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, पुनर्निर्माण के लिए विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन

Khabar365newsचरही, हजारीबाग। चरही घाटी की धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े प्राचीन...