
हज़ारीबाग : जिले मे एक्सीलेंस स्टडी सर्किल के बच्चों ने नीट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके ऐसी मिसाल पेश की है, बच्चे दिल्ली, मुंबई और कोटा जैसे बड़े शहरों में कोचिंग की तैयारी करके ही कामयाब होते थे, यह धारणा अब पूरी तरह बदलती हुई नजर आ रही है। ये साबित हुआ जब एक्सीलेंस स्टडी सर्किल जिले के बच्चों ने नीट जैसे कठिन परीक्षा पास कर ली। डॉ ज़ीशान ने कहा की मेडिकल क्षेत्र की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नीट परीक्षा कॉलेज एंट्रेंस की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, कड़ी मेहनत के बावजूद भी प्रवेश पाना मुश्किल होता है। जिसके फलस्वरूप एक्सीलेंस स्टडी सर्किल में दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर 11 बच्चों ने नीट की परीक्षा में पास किया। सफल बच्चों में एक्सीलेंस स्टडी सर्किल के उज्जवल ने 673 एवं अनिशा ने 651 शहर एवं अपने माता एवं पिता का सपना पूरा किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में उज्जवल सोनी 673, अनिशा खातून 651, अमन सिंह 648, ज़िआउलाह खान 637, अब्दुल्लाह खान 618, सूरज सिन्हा 612, अनुज कुमार 608 मार्क्स लेकर सफल रहे हैं। एक्सीलेंस स्टडी सर्किल के निदेशक ने कहा कि प्रतिस्पर्धाओं के इस दौर में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र मे निपुण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल फील्ड में प्रवेश पाने के लिए हर साल देश भर से कई बच्चे परीक्षा देते है, लेकिन चयन बेहतर प्रदर्शन करने वाले का ही होता है। बच्चों के उत्कृष्टता प्रदर्शन के अनुरूप उनकी तैयारी कराई जाती है। एक्सीलेंस स्टडी सर्किल की टीचर कामरान खान ने बताया कि जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रयास किया गया। उन्होंने कहा की बच्चों को ओएमआर शीट भरने में परेशानी ना हो इसके लिए टेस्ट लेकर कठिनाइयों को दूर करने प्रयास किया गया। शिक्षक अमनदीप सिन्हा, बिपिन कुमार जासीर अहमद शशांक शेखर शगुफ्ता खान ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की एक्सीलेंस के बच्चों से एक बेहतरीन डॉक्टर बनने की उम्मीद जताई है।
Leave a comment