बिहारब्रेकिंग

अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, 195 यात्रियों की सांसें अटकी

Share
Share
Khabar365news

पटना: अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को बम होने की सूचना के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पटना एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने के बाद उसकी एक घंटे तक तलाशी ली गई।इस दौरान विमान में सवार 195 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
दरअसल, अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ देर पहले ही बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पटना में इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। इसके 8 मिनट बाद यानी 12 बजकर 53 मिनट पर विमान को रनवे पर उतार लिया गया। इंडिगो की अहमदाबाद-पटना फ्लाइट में 195 यात्री सफर कर रहे थे।
रनवे पर उतारने के बाद पटना एयरपोर्ट पर विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया। यहां बम स्क्वॉयड को तैनात किया गया। बम स्क्वॉयड ने पूरे विमान की तलाशी ली। करीब एक घंटे की तलाशी के दौरान विमान में सवार सभी यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, विमान से किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं पाया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। तब जाकर सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।तलाशी पूरी होने के बाद ही विमान में सवार यात्री बाहर आ पाए। लगभग दोपहर दो बजे विमान को रनवे पर लाया गया। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो की स्टेशन मैनेजर शालिनी को अपने व्हाट्सएप नंबर पर बम की धमकी मिली थी। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इसकी सूचना दी और फिर सीआईएसएफ अलर्ट हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...