GODDAझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा-महागामा एनएच-133 पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा एनएच-133 पर गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग के गौरसंडा गांव के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस स्थान पर हुई, जहां पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण डायवर्सन बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर महागामा से गोड्डा की ओर आ रहे थे। रात लगभग 8 बजे के आसपास उनकी बाइक गौरसंडा के पास बने तीखे मोड़ और अस्थायी डायवर्सन पर नियंत्रण खो बैठी और सुरक्षा के लिए लगाए गए गार्ड से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को सड़क किनारे तड़पते हुए देखा और तत्परता दिखाते हुए एक ऑटो की सहायता से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बिहार के बांका जिला निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार साह और महेंद्र कुमार साह को मृत घोषित कर दिया। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और अविवाहित थे। वहीं, 18 वर्षीय ऋषि कुमार साह, जो गोड्डा का निवासी है, गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरसंडा गांव के पास पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते अस्थायी डायवर्सन बनाया गया है, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर जल्द से जल्द उचित सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...