JharkhandRanchiझारखंड

RIMS परिसर से 240 एंबुलेंस जब्त

Share
Share
Khabar365news

अस्पताल परिसर में खड़ी 240 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है। दरअसल मामला इस प्रकार है, इतना बड़ा अस्पताल होने के बाद यहां पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण राज्यभर से आने वाली एम्बुलेंस को जहां-तहां खड़ा कर दिया जाता है। इसी कारण प्रशासन ने परिसर में खड़ी 240 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है।  प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस की वजह से रिम्स परिसर में जाम की समस्या बनी रहती है, इसी कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि जाम की समस्या को लेकर प्रशासन और एंबुलेंस चालकों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने रिम्स परिसर में खड़ी 240 एंबुलेंस को जब्त कर लिया। जब्त एंबुलेंस को बरियातू थाने में रखा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों और चालकों में तो रोष है ही, मरीज और उनके परिजन तो परेशान हो उठे हैं। क्योंकि बिना एम्बुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने का काम कैसे होगा। एक समस्या यह भी खड़ी हो सकती है। अगर एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले गये तब कितनी बड़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के ग्राम प्रधान का दायित्व

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के मांझी बाबा ग्राम प्रधान दायित्व...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बेटी की शादी का कर्ज और जेवर ले उड़े चोर, सूने घर में वार

Khabar365newsजामताड़ा जिले के ताराबहाल गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोलगप्पा खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार

Khabar365newsझारखंड: झारखंड के पलामू जिले में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए बच्चों...