JharkhandRanchiझारखंड

RIMS परिसर से 240 एंबुलेंस जब्त

Share
Share
Spread the love

अस्पताल परिसर में खड़ी 240 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है। दरअसल मामला इस प्रकार है, इतना बड़ा अस्पताल होने के बाद यहां पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण राज्यभर से आने वाली एम्बुलेंस को जहां-तहां खड़ा कर दिया जाता है। इसी कारण प्रशासन ने परिसर में खड़ी 240 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है।  प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस की वजह से रिम्स परिसर में जाम की समस्या बनी रहती है, इसी कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि जाम की समस्या को लेकर प्रशासन और एंबुलेंस चालकों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने रिम्स परिसर में खड़ी 240 एंबुलेंस को जब्त कर लिया। जब्त एंबुलेंस को बरियातू थाने में रखा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों और चालकों में तो रोष है ही, मरीज और उनके परिजन तो परेशान हो उठे हैं। क्योंकि बिना एम्बुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने का काम कैसे होगा। एक समस्या यह भी खड़ी हो सकती है। अगर एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले गये तब कितनी बड़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
FeaturedJharkhand

रांची में पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो, आसमान में दिखा जांबाज़ों का शौर्य

Spread the loveरांची : रांचीवासियों को आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

हजारीबाग में मिला 2 युवकों का शव, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे

Spread the loveहजारीबाग : में दो युवकों का शव मिला है। पास...

JharkhandRanchiSuprime court

मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त महिला को ईलाज हेतु भेजा गया रिनपास

Spread the loveरांची : उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष,...

JharkhandRanchi

बाल श्रम व बाल विवाह एक अपराध : सुनिता देवी

Spread the loveरांची : झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक...