BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कोचिंग छात्र समेत दो की मौत, 8 गंभीर

Share
Share
Khabar365news

राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में रात करीब 9 बजे एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के वक्त इमारत में मौजूद कोचिंग छात्रों समेत कई लोग मलबे में दब गए। इस दुर्घटना में एक कोचिंग छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालात बेहद भयावह थे। मलबे के नीचे दबे लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। कहीं से हाथ बाहर निकले दिख रहे थे तो कहीं पैर। SDRF की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले कोचिंग छात्र की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 20 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार, घायलों में सुदीता (30) निवासी कोटा, शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर बोरखेड़ा, सुभाष नगर निवासी नावेद (20), झारखंड निवासी मोहम्मद साबिर सहित अन्य शामिल हैं। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि ढही हुई इमारत में एक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। घटना के समय रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9 बजे तेज आवाज सुनाई दी, जो पटाखे या ब्लास्ट जैसी लग रही थी। इसके तुरंत बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। लोगों ने बताया कि बिल्डिंग के पीछे स्थित एक अन्य इमारत में कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। वहां ड्रिल मशीन और हैमर का लगातार इस्तेमाल हो रहा था, जिससे इस इमारत में कंपन महसूस किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि लगातार वाइब्रेशन के कारण यह हादसा हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस सुविधा के लिए नेशनल अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में सेवानिवृत्त शिक्षक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी, खोजी कुत्ता भी नाकाम

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में शनिवार देर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बर्थडे ठीक से नहीं मनाने पर नाराज़ हुई 18 साल की बेटी

Khabar365newsस्टील सिटी बोकारो में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण

Khabar365newsगढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण...