BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं को मिलेगा ₹20,000 का लोन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। योजना से लाभान्वित करीब 50 लाख महिलाओं को अब बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए 20-20 हजार रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। इस प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान योजना के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार और बैंकों के बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई। 

प्रस्तावित योजना को वर्तमान में संचालित मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा जाएगा। इसके तहत महिलाओं को मिलने वाली 2,500 रुपये की मासिक सहायता राशि को आधार बनाकर उन्हें स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ने की रणनीति तैयार की जा रही है। सरकार इस योजना को आगामी बजट में शामिल कर सकती है। साथ ही इसे औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को लॉन्च करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। योजना के नाम को लेकर मुख्यमंत्री से विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसका संभावित नाम मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली पीएचडी की उपाधि

Khabar365newsझारखंड: डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंगरांची

पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत मां के लिए परोसा भोजन,

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

ActiveBreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 50.5 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार

Khabar365newsगोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी...