BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में सड़क हादसों का कहर, दो की मौत

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पहली घटना केरसई थाना क्षेत्र के वनदुर्गा रोड की है। जानकारी के अनुसार केशलपुर निवासी मिलेक्शन केरकेट्टा किसी रिश्तेदार के घर केरसई गया हुआ था। वहां से बाइक से घर लौटने के दौरान वनदुर्गा के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा रोड पर हुई। बताया गया कि पालकोट थाना क्षेत्र के सनईडीह गांव निवासी रजत सोरेंग किसी काम से फ़ारसाबेड़ा आया था। लौटते समय जनता उच्च विद्यालय के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...