JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में वज्रपात से 3 महिलाओं की मौत, अम्बा प्रसाद ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया ढाढ़स, मुआवजे का दिलाया भरोसा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखण्ड अंतर्गत पलानी एवं सांकुल गांव में रविवार 02 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे आकाशीय वज्रपात से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धान रोपनी कर रही पलानी निवासी स्व. सुरेन्द्र उरांव की पत्नी तथा सांकुल निवासी भीखु राम की पत्नी और उनकी 15 वर्षीय बेटी वज्रपात की चपेट में आ गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आप सभी के साथ खड़ी हूं।

सुश्री अंबा प्रसाद ने प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवारों को अविलंब सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि खराब मौसम या वज्रपात की संभावना होने पर खुले खेतों में काम न करें और तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष देवानन्द प्रसाद, आलम अंसारी, पवन बाउरी, राजकुमार राम, बासुदेव राम, मकसूद अंसारी, शंकर उरांव सहित बड़ी संख्या में अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...