झारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा : सिमडेगा के कोलेबिरा-गुमला मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 युवकों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों युवक बाइक से तपकरा डैम में बर्थडे मनाकर वापस लौट रहे थे। तभी एनएच-143 पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। 

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सूरज बागवार और अमृत बघवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक मानु टेटे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रांची रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को सिमडेगा सदर अस्पताल में कराया जाएगा। कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान की कोशिश हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...