BreakingCrimejamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में जादू-टोना के शक में 2 महिलाओं की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते 2 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जादू-टोना का शक होने पर ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया टोला श्रीमतडीह गांव की है। पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल को गांव के एक व्यक्ति सोमा बोदरा की 10 साल की बेटी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों को शक हुआ कि गांव की ही 2 महिलाओं ने जादू-टोना कर बच्ची को मार दिया। इसी शक में 14 मई की शाम गांव के डिबरू हांसदा, सोमा बोदरा, मागु हांसदा, चोटका बोदरा और सांडील पूर्ति ने मिलकर दोनों महिलाओं की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को गांव से दूर पश्चिम दिशा में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। 19 मई को मामला दर्ज किया गया और फिर जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने गड्ढे में दफनाए गए शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त कर लिए गए हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और जागरूकता की कमी का नतीजा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...