BreakingCrimeJharkhandRamgarhRanchi

हांथी के चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Share
Share
Khabar365news

ग्रामीणों ने वनविभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के रजरप्पा में जंगली हाथियों का आतंक देखने मिला,कोईहारा गांव में गजराज ने एक 60 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मेघनाथ मुंडा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी एवं पूर्व जिप सदस्य चितरपुर उत्तरी गोपाल चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग को तुरन्त इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के लोग घटना स्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल रूप से 25 हज़ार रुपये का मुआवजा दिया। इधर ग्रामीणों ने इस घटना के पीछे वन विभाग को जिम्मेदार बताया है। गांव के लोगों को कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही ये सब हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बुधवार की सुबह अचानक गांव में जंगली हाथियों का झुंड आ धमका. इस दौरान मृतक मेघनाथ अपने मवेशियों के लिए पत्ता लाने बाहर निकला था. हाथियों के झुंड को देखकर वह भागने लगा. इस दौरान वह एक हाथी के चपेट में आ गया. हाथी ने उसके सिर को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...