Jharkhand

10 फरवरी को रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे 68वीं. अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news
  • राज्यभर से आये पुलिस कर्मी कई रोचक स्पर्द्धाओं में लेंगे हिस्सा
  • झारखंड के समृद्ध प्राकृतिक सौन्दर्य से भी प्रतिभागी होंगे परिचित
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

68वीं. अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का आयोजन झारखण्ड पुलिस द्वारा मोरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स होटवार, रांची के परिसर में 10 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल महोदय संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया जाएगा।  उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय सेवानिवृत्त पदाधिकारी तथा कनीय पदाधिकारी की उपस्थिति में मार्च पास्ट की सलामी के साथ अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ होगा। साथ ही साथ 15 फरवरी को समारोह का समापन मुख्यमंत्री सोरेन के द्वारा किया जाएगा।

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल कूद Authority के तत्प्रवाधन में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

सर्वप्रथम वर्ष 1953 में राइफल रिवाल्वर, सूटिंग प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ किया गया था । इसको प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य व्यवासायिक प्रदर्शन के मानको को सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठीकरण को प्रोत्साहिक करना था। जैसे-जैसे इस आयोजन की सफलता एवं लोकप्रियता बढ़ता गया, इस पुलिस डियूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। उदाहरण स्वरूप वर्ष 1954 में फर्स्ट एंट एम्बुलेन्स ड्रिल को शामिल किया गया एवं वर्ष 2010 में कमाण्डो प्रतियोगिता को शामिल किया गया।

सेन्टर कॉडिनेशन कमिटि के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट का आयोजन किया जाता है। राज्यों के महानिदेशक के कॉन्फ्रेस के दौरान दो वार्षिक कार्यकाल के लिए चुने जाते है।

प्रतिभागियों तथा इन्वेट्स (Events) की संख्या बढ़ने के कारण वर्ष 1999 में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया।

  1. राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता
  2. बैंड प्रतियोगिता
  3. साइंटीफिक एड टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटाग्राफी, कम्प्यूटर अवरनेस, पुलिस वीडियोग्राफी, एन्टी सबोटेज चेक (श्वान दस्ता) इत्यादि।

67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी का आयोजन वर्ष 2024 में RPF पुलिस संगठन के द्वारा लखनऊ में किया गया था।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के निर्देशन में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का आयोजन पहली बार झारखंड के मोरांग गोमके, जयपाल सिंह मुण्डा खेल परिसर में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये कुल 18 राज्य के प्रतिभागी, एवं केन्द्र शासित प्रदेश के 2 राज्यों के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता में कुल 13 विषयों की प्रतिस्पर्द्धाएं

  1. विधि विज्ञान परीक्षा लिखित।
  2. मेडिको-लिगल मौखिक परीक्षा।
  3. पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा
  4. पुलिस वीडियोग्राफी
  5. क्राइम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट
  6. लिफ्टिंग पैकिंग
  7. प्रदर्शों का अग्रसारण
  8. अंगुलांक विज्ञान प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा
  9. पुलिस पोट्रेट
  10. ऑब्जर्वेशन
  11. कम्प्यूटर साक्षरता
  12. श्वान प्रशिक्षण (श्वान के लिए)
  13. एण्टी सबोटेज चेक।

इस प्रतिस्पर्धा में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल-1,228 प्रतिभागी, जिनमें पुरुष प्रतिभागी-1160 एवं महिला प्रतिभागी-68, एवं श्वान दस्ता के 21 टीमें में 128 श्वान भाग ले रहे हैं। इन प्रतिस्पर्द्धा के मूल्यांकन हेतु 45 निर्णायक सदस्य होंगे।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल 1. आईटीएस, 2. रक्षा शक्ति विश्व विद्यालय एवं 3. बिरसा मुण्डा खेल स्टेडियम में निर्धारित की गयी है।

  • इस प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को Over all Championship (Winner) Trophy प्रदान की जाएगी। साथ ही उप विजेता को- Over all Championship Runner Trophy प्रदान की जाएगी।
  • Individual Championship & Individual Runner Trophy भी प्रदान की जाएगी।
  • अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनुसंधानकर्ता को Trophy से सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के लिए संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से छऊ नृत्य, नागपुरी डाँस एवं जैप-10 और आई.आर.बी. के जवानों के द्वारा अपने-अपने रंगारंग मंच, नाटक से मधुर एवं मनमोहक, प्रदर्शन किया जाएगा।

झारखंड के समृद्ध प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पयर्टक स्थलों से प्रतिभागियों को परिचय कराने की भी व्यवस्था की गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...