Home Jharkhand सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान 31 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग
Jharkhand

सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान 31 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग

Share
Share

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित AIWC स्कूल के पास शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ। सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान 31 फीट ऊंची प्रतिमा में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 7 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ लोग पटाखे दाग रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी प्रतिमा तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई।प्रतिमा में आग लगते ही लोग परेशान हो गए।

भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। प्रतिमा को तुरंत मैदान में ही रोक दिया गया, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रतिमा का बड़ा आकार और उसमें इस्तेमाल किए गए सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई झुलसा नहीं है। लेकिन, प्रतिमा को भारी नुकसान पहुंचा। विसर्जन के दौरान ऐसी घटनाओं से लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान पटाखों का उपयोग लगातार हो रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने विसर्जन जुलूसों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...