Jharkhand

*पतरातू में सोमवार को लगा विधायक अंबा प्रसाद का जनता दरबार, पहुंचे सैकड़ों फरियादी*

Share
Share
Khabar365news

जनमानस से सीधे संपर्क में रहकर समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता – अंबा प्रसाद

रामगढ़ जिले के पतरातू में विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को पतरातू पीटीपीएस 5 नंबर रोड स्थित में जनता दरबार लगाया जाता रहा है जिसमें विधायक सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करने का कार्य करती हैं। दिन सोमवार को पतरातू पीटीपीएस 5 नंबर रोड स्थित आवास में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों को कर्मा पूजा की विधायक ने शुभकामनाएँ दी। जनता ने अपनी समस्या बारी बारी से विधायक के समक्ष रखी, जिसमें तत्काल समाधान होने वाले समस्याओं को मौके पर से ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देकर समाधान किया। अन्य दीर्घकालिक समस्याओं को विधायक ने सूचीबद्ध कर आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इनका भी निराकरण किया जाएगा। साथ ही जनता दरबार में बाल विवाह उन्मूलन, बाल यौन शोषण मुक्त भारत, बाल तस्करी से मुक्त करने के उदेश्य से कार्य कर रही कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के लोगों ने विधायक से मुलाकात की। अंबा प्रसाद ने बाल अधिकार से संबंधी विभिन्न मुद्दों पर फाउंडेशन के साथ चर्चा की। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, एसडीपीओ बीरेन्द्र चौधरी, अंजन प्रसाद, योगेंद्र सिंह खरवार, रमेश बेदिया, रब्बानी, मोबिन खान, निर्मला देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...