CrimeJharkhand

*पटेल नगर सुंदर नगर से भुरकुंडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद कर तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले भुरकुंडा थाना क्षेत्र पटेल नगर सुंदर नगर से भुरकुंडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद कर तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा। गुप्त सूचना के आधार पर आज करीब सुबह 5:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सुन्दर नगर भुरकुंडा स्थित ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार, पिता गुलाब खरवार, के द्वारा अवैध रुप से गांजा का खरीद विक्री किया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवायी हेतू वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एसडीपीओ व थाना प्रभारी मयंक प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी भरकुंडा मयंक प्रसाद एवं एसआई अक्षय कुमार सशस्त्र बल शामिल है तद्पश्चात पुलिस टीम के साथ समय करीब 05:45 बजे थाना से प्रस्थान किया तथा ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार सुन्दर नगर के घर पर पहुँचा एवं अनुमण्डल पुलिस पदा० के द्वारा व्यक्ति एवं घर की तलाशी हेतू विक्की खरवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत् नोटिस दिया गया। अपनी तलाशी देते हुए घर की तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार सा०- सुन्दर नगर, भुरकुण्डा, थाना- पतरातु (भु०) एवं रंजीत यादव उर्फ रंजीत राय, पिता-राजदेव राय, सा०-पटेल नगर, भुरकुण्डा, थाना- पतरातु (भु०) के घर से करीब 115 किलो अवैध गांजा की बरामद किया गया तथा इस काण्ड में राजकुमार यादव, पिता-भगवान राय, सा०-पटेल नगर, थाना- पतरातु (भु०) को भी गिरफ्तार किया गया एवं इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधियों के विरुद्ध छापामारी जारी है। जिसे इस संबंध में काण्ड दर्ज की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार दुसरा रंजीत यादव तीसरा राजकुमार यादव है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...