Jharkhand

*पतरातु भुरकुंडा में हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब का जयंती हर्षोल्लास के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस के निकाला गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु भुरकुंडा में आज हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पतरातु ब्लोक चौक सहित भुरकुंडा कोयलांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र लपंगा बसंत चिकोर महुआ टोला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया।इस बीच जुलूस में शामिल सभी के हाथ में झंडा, माथे पर पट्‌टी बैनर लिए एक से बढ़कर एक नात और तकरीर प्रस्तुत कर लोगों ने जुलूस निकाला जो भुरकुंडा ज़ामा मस्जिद गुलशने रज़ा से शुभारंभ हुई जो भुरकुंडा बिरसा चौक भुरकुंडा बाजार थाना चौक होते हुए हॉस्पिटल क्लोनी में समापन हुआ। वहीं भदानीनगर चिकोर महुआ टोला के जुलूस लपंगा बस्ती में समापन हुआ। जुलूस में उपस्थित लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को याद किया। जुलूस का आयोजन जामा मस्जिद मदरसा गुलशने रज़ा से शुरूआत की गई। बताते चलें कि विभिन्न अंजुमन द्वारा आज जश्न-ए ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर यह जुलूस निकाला गया। जहां बूढ़े, बच्चे, युवा, महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल मौलाना ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, गैर बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का हजरत मोहम्मद साहब का पैगाम हमारे लिए आज और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

NEET-2026: उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरामगढ़ 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...