CrimeJharkhand

*पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों पर चलाएं गए अभियान सराहनीय।नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान में शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सुंदर नगर स्थित पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों पर चलाए गए छापेमारी एवं भुरकुंडा पुलिस द्वारा बढ़ती नशाखोरी नशा कारोबारियों पर लगाएं अंकुश को लेकर समाजसेवी सह भारतीय जनतंत्र मोर्चा नेत्री निशि पांडेय ने पुलिस के कार्य का सराहना करते हुए कही क्षेत्र में बढ़ते नशा को समाप्त करने हेतु समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर नशे के खिलाफ अभियान को और भी तेज करने चाहिए। समाजसेवी निशि पांडेय ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ नशा मुक्त अभियान को लेकर विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जिला प्रशासन पुलिस द्वारा अथक प्रयास जारी है । जिला पुलिस जहां नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कस रही है । जिसका परिणाम कुछ दिन पुर्व पतरातु और पोड़ा गेट से नशा करोबारी की गिरफ्तारी और बासल बरकाकाना पतरातु सहित आज भुरकुंडा पुलिस द्वारा सुंदर नगर से 115 किलो भारी मात्रा मात्रा गांजा बरामद किया गया है जो अति सराहनीय है। निशि पांडेय ने कही नशे जैसी बुराई को समाप्त करने के लिए एक सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है और विभिन्न शैक्षणिक संस्थान में लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। इसलिए समाज के सभी नागरिक एवं समाजसेवी संस्थाएं इस अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।और नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। जिससे की नशे पर रोक लगाकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अभियान में शामिल हुएएसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी भुरकुंडा ओपी प्रभारी मयंक प्रसाद सहित शसक्त पुलिस बल धन्यवाद के पात्र हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...