Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा करवा रहे हैं निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग को बनाएंगे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्रबिंदु: जयंत सिन्हा

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वे हज़ारीबाग लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवा रहे हैं। अभी तक बरही व सदर विधानसभा में इन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

इसी क्रम में 27 सितम्बर को मांडू विधानसभा के विष्णुगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ लिया। इस शिविर में आंख, शुगर, ब्लड प्रेशर, डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड समेत अन्य महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गयीं। यहाँ जनरल फिजिशियन भी उपस्थित थे। जनता ने इस शिविर की काफी सराहना की और इसके लिए जयंत सिन्हा को धन्यवाद दिया। तीन विधानसभाओं में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में अभी तक 600 से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। 28 सितंबर को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह शिविर आयोजित किया जायेगा।

जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। क्षेत्र की हर विधानसभा में यह आयोजन हो रहा है। मुझे यह देखकर बेहद ख़ुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों में आकर लाभ ले रहे हैं। सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र के साथ हम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएँ पहुंचाने के लिए कार्यरत हैं।

जयंत सिन्हा का प्रयास हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। वे बड़े स्तर पर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सुविधा पहुंचाई जा रही है। यह सेवा पखवाड़ा के तहत लगाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर इसका हिस्सा हैं। वे हजारीबाग को झारखंड में शिक्षा व धार्मिक समेत स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्रबिंदु बनाना चाहते हैं। हर क्षेत्रवासी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिलवाने का काम जारी है।

जयंत सिन्हा जनता को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए संकल्पबद्ध रहते हैं। उन्हें सदर अस्पताल में लगी लिफ्ट में से बारिश का पानी गिरने की जानकारी मिली, जिससे मरीज़ों को काफी असुविधा हो रही थी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने उपायुक्त महोदया से अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देने का आग्रह किया। साथ ही अपने प्रतिनिधियों को सदर अस्पताल भेजकर इस समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त इस समस्या का निवारण हुआ और मरीज़ों की असुविधा दूर हुई। इस कार्य के लिए लोगों ने जयंत सिन्हा का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...