CrimeNational

महिला शिक्षकों के रील बनाने से परेशान बच्चे धरने पर बैठे

Share
Share
Khabar365news

गजरौला (अमरोहा)। खुंगावली के संविलियन विद्यालय की महिला शिक्षकों पर रील प्रसारित कर छात्रों से लाइक करने का दबाव डालने का आरोप लगा है। इससे स्कूल का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विरोध में अभिभावकों के साथ बच्चे धरने पर बैठ गए।छात्र-छात्राओं ने स्टाफ बदलने की मांग रखी है। उन्होंने मांग पूरी होने तक विद्यालय जाने से भी इन्कार कर दिया है। इधर, डीएम ने तीन महिला अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की है। विद्यालय की चार महिला शिक्षकों की रीलें कुछ दिन पहले प्रसारित हुई थीं। वह कई गानों पर डांस कर रही थीं।

इसे लेकर कुछ बच्चों ने भी आपत्ति की थी। उनका कहना था महिला शिक्षक अपनी वीडियो लाइक करने का दबाव बनाती हैं, मना करने पर पिटाई भी करती हैं। प्रकरण की जांच गंगेश्वरी की खंड शिक्षा अधिकारी आरती सिंह के माध्यम से की गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।

हालांकि रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। शुक्रवार को करीब दर्जनभर बच्चे गांव में बड़े मंदिर परिसर में एकत्र हुए। उनके साथ अभिभावक भी मौजूद थे। उनका कहना है कि जब तक महिला शिक्षकों का तबादला नहीं होगा तब तक वह स्कूल नहीं जाएंगे। शिक्षक उन्हें पीटती हैं। स्कूल में पढ़ाती भी नहीं हैं।

शुक्रवार को स्कूल में भी पंजीकृत 445 में से 213 बच्चों की उपस्थिति रही। इस बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल गुप्ता का कहना था कि धान की कटाई में व्यस्त होने के कारण कुछ बच्चे स्कूल नहीं आए हैं। उन्होंने कुछ बच्चों के विरोध करने की बात से इन्कार किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू के पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने...