BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के परियोजना परिसर में आज पूर्वाह्न लगभग 11:15 बजे BHEL के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स एस के सामंता के सामग्री यार्ड क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान संविदा कर्मी श्री मुकेश प्रसाद साहू को चक्कर आने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वे समीप स्थित नाले में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश, चिकित्सकों के सभी प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

पीवीयूएनएल प्रबंधन इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा दिवंगत कर्मी के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करता है। कंपनी प्रबंधन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आगे की कारवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...