JharkhandRamgahRamgarh

बिमल बुधिया अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक नियुक्त।

Share
Share
Khabar365news

झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका व महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने रामगढ़ जिला में सम्मेलन को सक्रिय करने के लिए बिमल बुधिया को संयोजक नियुक्त किया है।

झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण तथा प्रत्येक जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक सम्मेलन की इकाइयों के गठन के उद्देश्य से समाज के प्रति समर्पण, संगठनात्मक दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए आपको झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिले का जिला संयोजक बिमल बुधिया को मनोनीत किया जाता है। साथ ही 15 दिनों में रामगढ़ जिला कमेटी का गठन भी श्री बुधिया द्वारा किया जाएगा।
यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल (रामगढ़)तथा युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल दोनों ही झारखंड प्रदेश से हैं. अतः संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि एवं समाज के प्रभावी प्रतिनिधित्व की हमारी जिम्मेदारियाँ स्वतः और अधिक बढ़ जाती हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने श्री बुधिया पर विश्वास है कि इनके नेतृत्व में रामगढ़ जिला संगठनात्मक दृष्टि से एक नई पहचान स्थापित करेगा तथा प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपना स्थान बनाएगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जो पूरे देश के अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र शीर्ष संगठन है। अपनी प्रादेशिक एवं जिला इकाइयों के साथ-साथ महिला सम्मेलन एवं युवा सम्मेलन के माध्यम
से यह संगठन संपूर्ण राष्ट्र तथा वैश्विक स्तर पर अग्रवाल समाज को संगठित करने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। साथ ही अग्रोहा शक्तिपीठ में माता आद्यलक्ष्मी के भव्य मंदिर के निर्माण एवं समाज के सांस्कृतिक, शैक्षणिक तथा
सामाजिक उत्थान के लिए भी सतत कार्यरत है।

बिमल बुधिया के जिला संयोजक मनोनीत किए जाने पर रामगढ़ के अग्रवाल समाज ने बधाईयां दी।

प्रकाश पटवारी
प्रदेश प्रवक्ता
झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...