हजारीबाग

पॉक्सो मामले में कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना पुलिस ने पॉक्सो एवं गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 123/26, दिनांक 03.08.2026, धारा 70(2) बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त रोशन एक्का तथा आयुष त्रिकी, दोनों निवासी ग्राम बारीकोला झोंझी, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई का श्रेय कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के कुशल नेतृत्व एवं उनकी सक्रिय कार्यशैली को दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में पुलिस टीम लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है, जिसके परिणामस्वरूप एक के बाद एक महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई देखने को मिल रही है।
क्षेत्र के लोगों ने थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त नीति और त्वरित कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कटकमसांडी पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...

हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...