BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू के पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईसीएच कैंटीन, पीवीयूएनएल में कार्यरत एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गयाछूरा के रूप में हुई है, जिसे मूल रूप से टिकलागढ़ उड़ीसा का निवासी बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात हाईवा ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई घटनास्थल पर पहुंचा। उसने बताया कि उसका भाई पीवीयूएनएल के आईसीएच कैंटीन में कार्यरत था और सुबह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उचित कार्रवाई की मांग की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

Breaking

JSSC-CGL मामले में सचिवालय का क्लर्क सुधाकर यादव गिरफ्तार

Khabar365newsयह गिरफ्तारी JSSC-CGL कथित गड़बड़ी की CID जांच के तहत हुई है।...