CrimeNational

पड़ोसी ने चाकू से गला काट विवाहित महिला की ली जान

Share
Share
Khabar365news

राजस्थान। कोटा शहर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक विवाहित महिला की निर्ममता से गला काटकर हत्या करने का दिल दहला देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चाकू से गला काटने के बाद आरोपी 5 मिनट तक वहीं खड़े होकर मौत का मंजर देखता रहा और फिर खुद ही थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके के छावनी नगर निगम कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कमलेश के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी करीब 5 मिनट तक हाथ में चाकू लेकर लहूलुहान सड़क पर पड़ी तड़प रही कमलेश के आसपास ही घूमता रहा, लेकिन इस दौरान कोई उसकी मदद कोई आगे नहीं आया।महिला द्वारा दम तोड़ने के बाद हमलावर चाकू लहराता हुआ वहां से निकल गया और सीधा थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस हत्याकांड के बाद परिवार के लोगों में काफी रोष देखने को मिला और पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवाल उठने लगे।

इस हत्याकांड के पीछे की वजह की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी वीरू की बहन कमलेश के एक परिचित के साथ भाग गई थी और शादी कर ली थी। उसके बाद से ही आरोपी इस पूरे मामले को लेकर कमलेश पर शक करता था और उसे सबक सीखना चाहता था। ऐसे में आज उसने मौका पाकर दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से महिला का गला काट दिया और कुछ देर वहीं खड़ा रहा। महिला द्वारा दम तोड़ने के बाद बाद हमलावर चाकू लेकर सीधा गुमानपुरा थाने पहुंच गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

ChatraCrime

भाभी ही निकली देवर की कातिल: अवैध संबंधों और शक के खूनी खेल का चतरा पुलिस ने महज 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

Khabar365news​चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में हुई संतोष...