Jharkhand

*पतरातू थाना में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर समिति की बैठक, उपद्रवियों व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या तनाव उत्पन्न करने वाले पोस्ट के खिलाफ होगी कार्रवाई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु थाना परिसर में दुर्गा पूजा दीपावली छठ पर्व सफलतापूर्वक मनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू मनोज कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने की। मौके पर जिला परिषद राजाराम प्रजापति पाल पंचायत की मुखिया पानो देवी, शशि पाठक, सुशील सिंह, एस बी तिवारी, धनंजय सिंह, पंसस पतरातू ज्योति गुप्ता, अजय कुमार सिंह( गुड्डू), सुजीत पटेल कयूम अंसारी, किशोर कुमार महतो, हेसला पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र झा, अरविंद सिंह,सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार महतो, वाहिद अंसारी, असगर अली, हामिद अंसारी, शौकत खान, सूरज कुमार, राहुल कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा को बड़े ही सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों को यह सख्त हिदायत दी गई कि दुर्गा पूजा के मौके पर सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार से अनर्गल या ऐसे पोस्ट जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो वैसे पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में दुर्गा पूजा को प्रेम भाव और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर सब की सहमति बनी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...