Uncategorized

*भुरकुंडा थाना प्रभारी बलवंत दूबे कुजू ओपी प्रभारी के रूप में दिया योगदान, कहा अवैध कारोबार व अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी के 49 वें ओपी प्रभारी के रूप में बलवंत दूबे ने आज मंगलवार देर संध्या कुजू ओपी में पदभार ग्रहण किया वहीं अमित कुमार ने भुरकुंडा थाना में ओपी प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया। थाना प्रभारी बलवंत दूबे इसके पूर्व भुरकुंडा थाना में पदस्थापित थे। जिस बीच अपने चार महीने के कार्यकाल भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सफलतापूर्वक दिया है। पदभार ग्रहण के पश्चात मंगलवार को एक भेंटवार्ता में उन्होंने के कहा कि अवैध कोयला,लोहा, पत्थर के धंधे को क्षेत्र में चलने नही दिया जाएगा। अवैध कारोबार व अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।पुलिस – पब्लिक के संबंध को प्रगाढ़ करते हुए उनके सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के अवैध धंधेबाजों व अपराधियों को अपना कारोबार समेटने अथवा क्षेत्र छोड़ने की नसीहत दी। कुजू ओपी क्षेत्र कोयला के अवैध कारोबार के लिए जिले में प्रसिद्ध है। ऐसे में नए ओपी अपने दावे अनुसार कितना हद तक अवैध कारोबारियों के ऊपर नकेल कसने में सफल होंगे।

वहीं भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार ने भी अपराधकर्मियों व अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाना अपनी पहली प्राथमिकता बताई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...