Jharkhand

शहीद श्यामल चक्रवर्ती को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

शहीद श्यामल चक्रवर्ती को सम्मान दे सरकार :- विनोद सिंह

धनबाद, 3 जनवरी शहीद श्यामल चक्रवर्ती एवं मार्क्सवादी युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज आईआईटी, आई एस एम के प्रथम गेट पर शहीद श्यामल चक्रवर्ती का 32 वां शहादत दिवस मनाया गया l श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीनाथ चटर्जी ने किया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बी बी एम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सिद्धार्थों बंदोपाध्याय थे l माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों हजार लोगों ने शहीद श्यामल चक्रवर्ती को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी l कार्यक्रम में मासस केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू, केंद्रीय सचिव बबलू महतो,मार्क्सवादी युवा मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी, मासस जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान, मासस नेता सत्यनारायण सिंह एवं मुखिया सुलोचना देवी के नेतृत्व में हज़ारो – हज़ार लोगों ने जुलूस की शक्ल में आकर श्रद्धांजलि दी l श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने कहा कि 75 वर्ष की उपलब्धि को भाजपा रेल, बैंक, कोयला, शिक्षा इन सभी को आज बेच रही है या प्राइवेटीकरण के नाम पर कॉरर्पोरेट घरानों को बेच रही है l मोदी सरकार के कार्यकाल में सहारा एवं अन्य प्राइवेट कंपनी लूट की छूट मचाई हुई है l उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है l सार्वजनिक संस्थाओ को बेचा जा रहा है l इस देश की एक-एक नागरिक देश की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लोग शहादत देते गए l शहीद श्यामल चक्रवर्ती और रणधीर प्रसाद वर्मा दोनों ही शहादत में एक नागरिक लड़ते हुए शहीद हुए और एक अपने पद एवं दायित्व के साथ देश की रक्षा के लिए शहीद हुए l दोनों ही शहीदों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए था l लेकिन शहीद श्यामल चक्रवर्ती को सम्मान ना देकर सरकार ने आम जनता को ठेस पहुंचाया l ये 75 सालों का अमृतवर्ष नहीं पूंजीपतियों का वर्ष है l यह सरकार गरीबों का खून चूस रही है l विशिष्ट अतिथि बी बी एम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सिद्धार्थों बंदोपाध्याय ने कहा कि शहीद श्यामल चक्रवर्ती को सरकार नागरिक सम्मान नहीं दिया लेकिन आज धनबाद कोयलांचल के हजारों हजार लोगों ने माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि देकर नागरिक सम्मान दे दिया l मासस केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा की वर्तमान एवं पूर्व सरकार शहीद श्यामल चक्रवर्ती को नागरिक सम्मान देने में विलंब कर रही है जबकि शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा को सरकार तनिक भी देर नहीं की l स्मारक समिति एवं मायुमो प्रत्येक वर्ष शहीद श्यामल चक्रवर्ती को नागरिक सम्मान दिलाने के लिए माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा करते आये हैं l अध्यक्षता कर रहे हैं ज्ञान विज्ञान समिति के काशीनाथ चटर्जी ने कहा कि सरकार आती है और चली जाती है लेकिन एक नागरिक देश की संपत्ति को बचाने के लिए जो कुर्बानी दी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है l श्रद्धांजलि सभा को मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो, सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, टूटून मुखर्जी, रुस्तम अंसारी, दिल मोहम्मद, राणा चट्टाराज, संदीप कौशल, समीर गोस्वामी, कल्याण घोषाल, बादल बाउरी, राजकुमार महतो, विजय पासवान, नरेश पासवान, देवाशीष पासवान, राजेश बिरवा,यादव दास, संतोष दास, हेमलता देवी, शेख रहीम, मोहम्मद अख्तर, गणेश चौरसिया, जयदीप बनर्जी, अजय महतो, भूषण महतो, अखिलेश महतो, दुलाल चंद्र बाउरी, डोरा मंडल, रेखा मंडल, खेदन महतो, पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा, भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह, विजय झा, चंद्रशेखर सिंह, तमाल राय, टीएमसी नेता संतोष विकराल आदि शामिल थे l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...