BiharHealth

महिला ने एक साथ चार बेटों को दिया जन्म

Share
Share
Khabar365news

आरा | बिहार के आरा से अनोखी खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. सभी लड़के हैं. खास बात यह है कि जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित है. चार बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. सभी बच्चों को देखने के लिए लालायित हैं. लेकिन अभी किसी को बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. सभी बच्चों को डॉक्टर की देखरेख में अलग वार्ड में रखा गया है. एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. अस्पताल में भी यह कौतूहल का विषय बना हुआ है. अस्पताल में आये लोग बच्चों को देखने के लिए उत्सुक है | विशेषज्ञों के अनुसार, मैनोजाइगॉटिक जुड़वा बच्चों का निर्माण तब होता है जब एक एग से किसी स्पर्म द्वारा फर्टिलाइज़ किया जाता है, लेकिन 2 एम्ब्रीओ निर्माण होता है. इस तरह जन्म लेने वाले जुड़वा बच्चों की आनुवांशिक संरचना एक ही होती है. जबकि डायजाइगॉटिक जुड़वा बच्चे तब बनते हैं जब दो अलग स्पर्म्स दो एग्स को फर्टिलाइज करते हैं और दो अलग दिखने वाले बच्चे पैदा होते हैं. ऐसे बच्चों की आनुवांशिक संरचना अलग होती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BiharBreakingझारखंडबिहारब्रेकिंग

पूर्व मुखिया का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Khabar365newsदानापुर। दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से इलाके में सनसनी...