Jharkhand

रणधीर वर्मा चौक पर व्यवसाईयों का प्रदर्शन में शामिल हुए संदीप कौशल

Share
Share
Khabar365news

व्यवसाई पर जानलेवा हमले के विरोध में जिला चेंबर ने किया एक दिन का बंद का आह्वान

धनबाद:शहर में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों के बुलंद हौसले के कारण लगातार मिल रहे धमकी व गोली कांडों से व्यापारी डरे हुए हैं। बीते शनिवार की देर शाम एक व्यापारी पर फिर गोली चली। जिसके बाद दूसरे दिन नाराज व्यापारी वर्ग सड़क पर उतर आया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना पर बैठ गए। सभी कारोबारियों ने रविवार को अपनी प्रतिष्ठान बंद रखी और तीन घंटे धरना पर बैठकर पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया। रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठे कई व्यवसायियों ने जमकर पुलिस के खिलाफ भरास निकाली। व्यापारियों ने इस दौरान जिला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए धरना में शामिल धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। साथ ही भविष्य में अगर ऐसी वारदात हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। व्यापारियों का आक्रोश सातवें आसमान पर दिखा। उन्होंने सड़क, रेल, कोयला तक रोकने की बात कही। धरना प्रदर्शन में जिले भर के व्यापारी शामिल हुए।धरना को संबोधित करने सांसद पीएन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस और अपराधियों के साथ गांठ के साथ अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि नया बाजार के एक व्यापारी ने पैसे के लिए लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर गुहार लगाई थी। जब इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी गई तो तुरंत सांसद के पास फोन आया की जय हिंद सर यह मेरा आदमी नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदला रहेगा मौसम, बारिश-आंधी के आसार

Khabar365newsझारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य...

JharkhandLohardaga

​लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली

Khabar365newsनेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी और सीता कुमारी साहू रहीं मुख्य आकर्षण लोहरदगा।...