JharkhandRanchi

खलारी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या की गयी।

Share
Share
Khabar365news

सीसीएल पिपरवार् क्षेत्र के मायनिंग सरदार रणविजय सिंह की आज सुबह ड्यूटी जाने के दौरान बीच रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने गोली माराकर हत्या कर दी। रणविजय सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहे थे।

महाप्रबंधक कार्यालय से आगे अशोका जाने वाले मुख्य रास्ते के पास यह घटना हुई। गोली लगने के बाद रणविजय सिंह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब उन्हें पहचाना और् अस्पताल ले जाने के लिए उठाया तो देखा कि उनके पीठ के पीछे से काफी मात्रा में खून निकल रहा है और तीन जगह पर गहरी जख्म के निशान है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रणविजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खलारी डीएसपी अंकिता राय, खलारी इंस्पेक्टर फरीद आलम, और पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं सीसीएल के कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना क्यों हुई और इसमें कितने लोग शामिल हैं इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जख्म देखने से प्रतीत होता है की सामने से गोली मारी गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...