Jharkhand

बादल पत्रलेख के द्वारा REO पथ (कुल लंबाई 8.6km)के विशेष मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया गया

Share
Share
Khabar365news

देवघर / संतोष शर्मा : मंत्री कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,झारखंड सरकार सह जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख जी के द्वारा कुमरसाल मोड़ पर (सहारा रायकनारी रोड ) कुरुमसाल से कुरुंडीह बेहराकुंडा REO रोड(भाया हाट डुमरिया, पड़रिया, धावाटांड, गरडा,सिकटीया, शंकरपुर, बोकला, केरबांक,कमरडिहा)तक REO पथ (कुल लंबाई 8.6km)के विशेष मरम्मति कार्य का शिलान्यास स्थानीय जनप्रतिनिधियों,प्रबुद्ध जनों ,टीम बादल के सदस्यों एवं ग्रामीणों की भारी उपस्तिथि के बीच किया गया।कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने काफी गर्मजोशी से मंत्री जी का स्वागत किया और इस अति महवापूर्ण सड़क के कायाकल्प होने की खुशी ग्रामीणों के चेहरों पर साफ देखी जा रही थी।इस अवसर पर मंत्री जी ने उपस्थित जन मानस को संबोधित भी किया और कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के नवनिर्माण/मरम्मती का कार्य जोर जोर से चल रहा है।क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।इस सड़क से बरमासा,सहारा,जोंका,शंकेरपुर समेत दर्जनों गांव के लोग लाभान्वित होंगे।उन्होंने कहा कि सरकार श्री हेमन्त सोरेन जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे आम जन मानस को फायदा पहुंचे।मौके पर कृषि मंत्री के साथ शंकरपुर मुखिया लखीराम टुडू, जोंका मुखिया बड़की मरांडी,जोंका के पूर्व मुखिया बलीराम सोरेन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामल।किशोर सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उदय शाह,तलझारी कांग्रेस थानाध्यक्ष मुकेश यादव,जरमुंडी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संतोष यादव,कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष दिनेश भंडारी,प्रबुद्ध नागरिक महेंद्र यादव,अनुज मंडल,बाबई सोरेन,टीम बादल के शुभंकर भंडारी,श्रीकांत मंडल,प्रेम भंडारी,उमेश यादव,कनैया रजक,सुमन भंडारी,बलराम मंडल, निमाई मंडल,रमाकांत मांझी,सुकुमार मांझी,मुकेश राउत,कैलाश राउत,मिठ्ठू यादव,शंकर मंडल,मुन्ना मंडल

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...