Jharkhand

*रामगढ़ वार्ड नंबर २ में पेवर्स ब्लॉक कार्य में बरती जा रही है अनियमितता को लेकर समाजसेवी आरीफ कुरैशी ने जांच पड़ताल की मांग किया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ शहर के वार्ड नंबर 2 में पेवर्स ब्लॉक का कार्य करवाया जा रहा है । यह कार्य छावनी परिषद मद से हो रहा है । योजना का उद्देश्य है की मुहल्ले के लोगों को आने जाने में सुविधा हो । योजना के तहत पेवर्स ब्लॉक के कार्य में बालू की पर्याप्त मात्रा देनी है । पर अभिकर्ता द्वारा निर्माण में बालू का प्रयोग नहीं किया जा रहा है । बालू के स्थान पर फैक्ट्री के डस्ट और छाईं का प्रयोग किया जा रहा है । जिसे लेकर समाजसेवी आरीफ कुरैशी ने आवाज उठाई और जांच पड़ताल की मांग की।बताया गया की योजना के तहत बालू के प्रयोग पर बल इसलिए दिया जाता है की बारिश का पानी बालू से होकर जमीन के अंदर जा सके , ताकि उस क्षेत्र में जलस्तर कायम रहे और लोगों को जल मिलता रहे । पर जिस तरह से निर्माण हो रहा है उसमें मानदंड का पालन नहीं हो रहा है । इसलिए अंबांधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है । ताकि कार्य सही तरीके से हो और लोगों को परेशानी नहीं हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...