Jharkhand

*अपर सचिव भारत सरकार सह केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी रामगढ़ श्री चंद्राकर भारती ने किया रामगढ़ जिले का दौरा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: अपर सचिव भारत सरकार सह केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला कार्यक्रम, रामगढ़ श्री चंद्राकर भारती ने अपने दौरे के पहले दिन समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त एवं जिले के वरीय अधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा श्री चंद्राकर भारती एवं सिविल सर्जन रामगढ़ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा वैज्ञानिक सह तकनीकी पदाधिकारी डी खानिकर का स्वागत किया गया।समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक के दौरान श्री चंद्राकर भारती के द्वारा जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” के तहत रामगढ़ जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर उन्होंने रामगढ़ जिले के प्रमुख जल स्रोतों, जल की कमी, ग्राउंडवाटर डिप्लीशन, जल प्रदूषण, ग्राउंडवाटर रिचार्ज आदि के तहत किए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जल शक्ति अभियान के तहत रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान श्री भारती ने जिले में रेन एक्शन प्लान को और भी प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने, जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों की विशेष ग्राम सभा आयोजित करने, मिशन अमृत सरोवर के तहत निर्मित तालाबों की जियो टैगिंग करने, बृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने, जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने आदि को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में कई निर्देश दिए। बैठक के दौरान वैज्ञानिक सह तकनीकी पदाधिकारी डी खानीकर के द्वारा भी जल शक्ति अभियान को रामगढ़ जिले में सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जिला प्रशासन रामगढ़ के अधिकारियों के साथ साझा की गई।*जल शक्ति अभियान के उपरांत श्री भारती के द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के टीम लीड श्री सिल्वेस्टर टोपनो के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में विभिन्न सूचकांकों के तहत किया जा रहे विकास कार्यों की जानकारी श्री भारती सहित अन्य को दी गई। मौके पर श्री भारती ने सूचकांकों के अनुसार विकास कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए वहीं उन्होंने आवश्यकता अनुसार सूचकांकों में सुधार हेतु प्रस्ताव भी सरकार को भेजने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान श्री भारती ने सितंबर माह में रामगढ़ जिले को नीति आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दें वहीं उन्होंने प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम के तहत चयनित पतरातू प्रखंड में अब तक किए कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत प्रभावी तरीके से प्रखंड एक्शन प्लान तैयार करने एवं जिले के तर्ज पर ही आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत भी कार्य करने का निर्देश दिया।आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री भारती ने जिला योजना पदाधिकारी एवं पीरामल फाउंडेशन की टीम को नियमित रूप से बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा करने एवं आवश्यकता अनुसार कार्यों में सुधार करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू श्री मनोज कुमार गुप्ता को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दौरे के पहले दिन अपर सचिव श्री चंद्राकर भारती ने समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक के उपरांत गोला प्रखंड के रकुवा पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रकुवा पंचायत में मिशन अमृत सरोवर के तहत निर्मित तालाब, बिरसा आम बागवानी योजना एवं कूप निर्माण योजना सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर हुए कार्यों का जायजा लिया वहीं योजना के माध्यम से लोगों को मिल रहे हैं लाभ की जानकारी लेने के उपरांत उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...