Jharkhand

*मांडू फ्लोरोसिस जांच हेतु हुआ शिविर का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ मो साबिर मांडू

रामगढ़: एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद एवं जिला नोडल पदाधिकारी एनपीपीसीएफ डॉ0 तुलिका रानी के नेतृत्व में एस एस उच्च विद्यालय, माण्डू में एक दिवसीय जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के पानी के सैंपल में फलोराईड की जाँच की गयी।**शिविर में कुल 99 बच्चों की जाँच जिला कंसल्टेंट डॉ पल्लवी कौशल, एमओ डेंटल डॉ नितेश कुमार, डॉ अभिनव, डॉ नित्यानंद एवं सीएचओ प्रिति कुमारी के द्वारा की गई। कुल 25 बच्चों में जाँच उपरान्त लक्ष्ण पाए जाने पर उनके पेशाब का सैंपल लेकर श्री जीतेन्द्र कुमार के द्वारा विद्यालय में जाँच किया गया।**शिविर में जॉच के साथ साथ फ्लोरोसीस बीमारी से संबंधित जानकारी भी बच्चों व – स्कूल के स्टाफ को दी गई। डॉ० तुलिका रानी के द्वारा बताया गया कि फ्लोरोसिस बीमारी पीने के पानी में अधिक मात्रा में पाये जाने वाले फ्लोराइड तत्व के कारण होती हैं व साथ ही साथ सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय के सेवन से भी फ्लोरोसिस की बीमारी की संभावना बढ़ जाती हैं।**इस Camp के दौरान सभी को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जीयाँ, खटटे फल जैसें संतरा, निबू, आवला एवं दूध से बने पदार्थ खाने की सलाह दी गयी जिससे की शरीर में फ्लोराइड इकटठा नही होता हैं। उन्होने यह भी बताया कि सदर अस्पताल, रामगढ़ में कोई भी निशुल्क अपने पीने के पानी एवं पेशाब में फ्लोरोसिस बीमारी की जाँच करवा सकता हैं। शिविर को सफल बनाने में संबंधित क्षेत्र की एएनएम व सहियाओं आदि का योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...