Jharkhand

ललित कुमार ने सदर थाना प्रभारी का संभाला पद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग सदर थाना में नए प्रभारी के रूप में ललित कुमार ने एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि समाज के आम से लेकर खास सभी तबके के लोगों को साथ लेकर शांति व्यवस्था बरकरार रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की। मौके क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने लोगों में विश्वास दिलाया है कि आप लोग निसंकोच होकर हम पर भरोसा कीजिए आपके समस्या का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में आने वाले सभी स्थानों को अपराध मुक्त बनाना है कोई भी इंसान अपनी छोटी बड़ी सारी समस्याओं को लेकर हमसे डायरेक्ट मिल सकता है उनकी समस्याओं को दूर करने ही के लिए हम बैठे हैं और उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं मुझे जनता का सेवा करने के लिए चुना गया है मेरी पहली प्राथमिकता है कानून व्यवस्था को बनाए रखना और जनता के साथ न्याय करना चाहे वह जनता किसी भी वर्ग से आता हो गरीब हो या अमीर न्याय पहले होना चाहिए क्षेत्र में नशा चोरी करने वालों की खैर नहीं। नशा के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। यह हमेशा जनता के हित में कार्य करेंगे। बता दे की ललित कुमार इससे पहले भी बरही थाना प्रभारी रह चुके हैं और उनका कार्य वहां भी काफी सराहनीय रहा है। मौके पर कई जन प्रतिनिधियों समाजसेवी और पुलिस महकमा के कई स्टाफ द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित व स्वागत किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...