Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने झारखण्ड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन जी से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज के उद्घाटन का दिया निमंत्रण और हज़ारीबाग में नॉलज सिटी बनाने पर की चर्चा

हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 20 नवंबर को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

जयंत सिन्हा ने राज्यपाल महोदय को हज़ारीबाग में सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की आदिवासी संस्कृति व परम्पराओं को संजोने एवं उन पर शोध करने के लिए हज़ारीबाग में हमने सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज का निर्माण करवाया है। इस भवन का डिजाइन झारखण्ड के पहाड़ों के स्वरूप से लिया गया है। यहां विशाल संग्रहालय समेत प्रशासनिक भवन इत्यादि भी होंगे। यहां क्षेत्रीय व लोक कलाओं पर रिसर्च कर उनका संरक्षण व प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण व विस्तार की दृष्टि से यह हज़ारीबाग लोकसभा समेत झारखण्ड के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। अगले 1-2 माह में यह निर्माण पूरा हो जायेगा। हज़ारीबाग की जनता की यह इच्छा है कि इस केंद्र का उद्घाटन आपके करकमलों से हो। मैं आपको इस शुभ कार्य के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सादर आमंत्रित करना चाहता हूँ।

जयंत सिन्हा ने इसके साथ ही कहा कि झारखण्ड के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में स्थित है। यहां संत कोलंबा महाविद्यालय, कृष्ण वल्लभ महिला महाविद्यालय व मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान भी हैं। यहां शिक्षा का स्तर इतना अच्छा है कि इस प्रमंडल के साथ अन्य जिलों से भी हजारों छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से हजारीबाग शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है।

इन विद्यार्थियों व उद्यमियों की प्रतिष्ठा को दिशा मिल सके और उन्हें सभी साधन व एक सहायक माहौल दिया जा सके, इसके लिए हजारीबाग में इनोवेशन पार्क सह नॉलेज सिटी का निर्माण करना उचित होगा। यहां कंपनियों व बीपीओ को लाकर बड़ी संख्या में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकता है। साथ ही इसके माध्यम से युवाओं में कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज के मध्य 50 एकड़ की जमीन उपलब्ध है। 2 शिक्षा संस्थानों के बीच इस परियोजना की नींव रखना सबसे उपयुक्त होगा। यह इस प्रकार की झारखंड की पहली परियोजना होगी और अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगी। मैंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज के प्रबंधनों समेत हजारीबाग के स्थानीय हितधारकों से भी इस विषय पर चर्चा की है और सभी में अपार उत्साह है। वे सब पूर्ण सहयोग देना चाहते हैं।

जयंत सिन्हा ने राज्यपाल महोदय से इन महत्वपूर्ण विषयों पर विचार कर अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगी। हज़ारीबाग लोकसभा में हम विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों, विद्यार्थियों व क्षेत्रीय कलाओं की उन्नति हेतु प्रयासरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...