Home Jharkhand गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Jharkhand

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Share

हजारीबाग पगमिल स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में आज दिनांक16 नवंबर को स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस सह खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भबय कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक आमिर अल्ताफ द्वारा अतिथिगण मॉडर्न प्रोग्रेसिव स्कूल के अध्यक्ष अंसार आलम, शाइनिंग स्टार स्कूल के प्राचार्य नियाज सर, सेंट जेवियर स्कूल के पूर्व शिक्षक जफुल्ला सादिक,राष्ट्रीय स्तर के कोच मो• रफीक तथा अनवर फिदवी को बुके देकर तथा बैच पहना कर सम्मानित करने की उदघोषणा एवं शिक्षक कमरुल होदा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पी टी तथा ड्रम की प्रस्तुति से हुई कार्यक्रम का संचालन मुसरत तथा जीनत मिस द्वारा किया गया। बाल रेस , कैंप रेस, मेंढक दौड़, बैलून दौड़, झंडा दौड़, पानी तथा कंकर बाल रेस, नर्सरी तथा केजी के बच्चों द्वारा किया गया। बोतल रेस, बिस्किट रेस, स्किपिंग, बैग रेस, कंगारू रेस, चम्मच रेस, बोरा रेस में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों द्वारा जीत गया। स्लो साइकिल रेस, रिले रेस, नीडल रेस में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी जीते हुए प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को मेडल तथा अन्य ईनाम वहां मौजूद अतिथिगण तथा शिक्षक शिक्षाकाओं ने दिया।
जिसमें मुख्य तौर पर शमा मिस, रफत मैम, खालिद सिर, अफशी मिस, बॉबी मैम, कुलसुम मिस, प्रीति मैम, शबीना मैम, खालिद सर, आफाक सर, पिंकी मैम, नरगिस मिस, शीबा मिस, फरहाना मिस आदि शामिल थे।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के उप प्राचार्य रिजवान सर ने किया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...