Jharkhand

मंत्री बेबी देवी पहुंची आरोग्यम अस्पताल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट /आरिफ खान

अस्पताल निर्देशक ने अस्पताल की गतिविधियों से कराया रूबरू।

आरोग्यम का पूरे क्षेत्र में नाम है, आगे भी बेहतर सेवा को लेकर यह नाम बना रहना चाहिए :– मंत्री बेबी देवी।

लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है अस्पताल :– हर्ष अजमेरा

हजारीबाग

झारखंड की शिक्षा व उत्पाद मंत्री बेबी देवी शुक्रवार को हजारीबाग शहर के सबसे चर्चित आरोग्यम अस्पताल परिसर पहुंची। अस्पताल परिसर पहुंचने के बाद अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा के द्वारा उनका स्वागत किया गया इसके पश्चात निर्देशक के पिता सुनील अजमेरा ने मंत्री बेबी देवी को पौधा भेंट किया। इसके बाद अस्पताल परिसर के सभी लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री बेबी देवी ने अस्पताल का निरीक्षण किया। बेबी देवी अपने विधानसभा क्षेत्र के एक भर्ती झामुमो कार्यकर्ता को देखने पहुंची थी । उन्होंने आरोग्यम अस्पताल में इलाजरत बिपिन गोप उर्फ राम गोप से मिलकर कुशल क्षेम जाना। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा जताया। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा से बेहतर सुविधाओं पर खुशी जाहिर किया। कहा कि आरोग्यम अस्पताल का पूरे क्षेत्र में नाम है। आगे भी बेहतर सेवा को लेकर यह नाम बना रहना चाहिए।

मौके पर हर्ष अजमेरा ने अस्पताल परिसर पहुंचने के लिए मंत्री बेबी देवी का आभार जताया कहा कि लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है अस्पताल। हर सुख सुविधा लोगों को उपलब्ध कराया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...