Jharkhand

झामुमो जिला समिति ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन का केक काटकर एवं मरीजों के बिच फल व कंबल वितरण कर मनाया जन्मदिन।

Share
Share
Khabar365news

झारखंड अलग राज्य के नायक शिबू सोरेन के आदर्शों पर चलकरलोहरदगा में पार्टी को किया जाएगा मजबूत- मोजम्मिल अहमद

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष झारखंड अलग राज्य के नायक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का लोहरदगा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर एवं सदर अस्पताल लोहरदगा में इलाजरत मरीजों के बीच फल और कंबल वितरण कर लंबी उम्र की कामना किया गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के जननायक पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर लोहरदगा जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने अलग राज्य के लिए लंबे समय तक आंदोलन जारी रखा तब जाकर झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य को अलग राज्य बनाए जाने और झारखंड वासियों को अपनी पहचान दिलाने को लेकर काफी संघर्ष किया। जिससे आज झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के निर्माता दिशोम गुरू ने झारखंड वासियों को अपनी पहचान और हक अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित हो ताकि लोहरदगा जिला के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच और पार्टी के नीति सिद्धांतों से यहां के जनता जुड़कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत ससमय लाभ उठा सकें। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोहरदगा जिला में झामुमो के अधीन किसान मोर्चा, क्रीड़ा विंग व अन्य मोर्चा का गठन बहुत जल्द कर लिया जाएगा एवं आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा में पूरे दम-खम के साथ चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी दिलाने का कार्य कर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर आगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में लोहरदगा जिला में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जुटान होगी। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में जुट जाने की बात कही। मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव,केंदीय समिति सदस्य समीद अंसारी,युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव युवा उपाध्यक्ष साइफुल्ला अंसारी महिला जिलाध्यक्ष सरिता भगत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सतीम टोप्पो, छात्र मोर्चा के सोमी कुमारी रौशनी कुमारी प्रनीता टोप्पो सोनाली कुमारी सुबहनती कुमारी सुचिता कुमारी अल्पसंख्यक जिला सचिव मंसूर अंसारी, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, सदर प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिमान उरांव, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम,बिसूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष अफरोज अंसारी किसको प्रखंड अध्यक्ष साकिर हुसैन कैरो प्रखंड अध्यक्ष सजाद अंसारी नगर अध्यक्ष आकाश साहू सचिव उपाध्यक्ष अहद खान मोनू कुमार सीमा उराव फारूक अहमद पंकज उराव संतोष उराव अलमास खान इसरार अहमद, बालमुकुंद लोहरा, खुर्शीद अंसारी गोविन्द उराव बिरसमनी उराव लालू उराव नसीम अंसारी सफरोज आलम मनोज साहू मनोज उराव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...