JharkhandPoltical

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा -सुखदेव भगत

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से निकाली जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में भी आएगी। इस न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु आज मोराबादी रांची के संगम गार्डन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस विस्तारित कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई ।इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर मुख्य रूप से शामिल हुए ।इस बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सह लोहरदगा लोकसभा के प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेसजनों, गठबंधन दल के सहयोगी सहित राज्य की जनता काफी उत्साहित है। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा जिसमें सभी वर्गों का व्यापक जन समर्थन मिलेगा। बेरोजगार युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय होगा वंचितों को उनका अधिकार दिलाने और बेटियों को आत्म सम्मान के साथ न्याय होगा। श्री भगत ने कहा कि मोदी सरकार ने हमारे देश में शक्ति संतुलन बनाए रखने वाली सभी संस्थाओं को कुचल दिया है। हमें बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को सुरक्षित और संरक्षित करना है जो हर भारतीय के लिए न्याय गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...