JharkhandSports

फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट किस्को 2024 के सफल आयोजन के लिए किया गया बैठक

Share
Share
Khabar365news

क्रिकेट टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मानने का किया गया निर्णय

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर फ्रेंडशिप कल्ब किस्को के तत्वधान में 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम शेड में फ्रेंडशिप कल्ब किस्को के अध्यक्ष असलम अंसारी के अध्यक्षता में एवं पदाधिकारियों सदस्यों के उपस्थिति में बैठक किया गया । मिडिल स्कूल किस्को खेल मैदान में 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट दिनांक 20/01/2024 से 26/01/2024 तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है ।

टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता के लिए इनामी राशि रखी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से टूर्नामेंट का अध्यक्ष सौरभ सहदेव,उपाध्यक्ष आफताब अंसारी,सचिव फराज अंसारी,उपसचिव दिलनवाज अंसारी, कोषाध्यक्ष राहुल साहू एवं जियाउद्दीन अंसारी को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके । बैठक में मुख्य रूप से सिद्धू कान्हु खेल क्लब किसको के अध्यक्ष मनौवर आलम,सचिव जसीम अंसारी,धीरज उरांव,विकास उरांव,इमरोज खान,एजाज अंसारी,फैज अली, सायक अंसारी,सचिन साहू,सतीश,उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...