Jharkhand

पथ मरम्मति का हुआ भूमि पूजन, स्थानीय लोगों ने सांसद व विधायक के प्रति जताया आभार

Share
Share
Khabar365news

संवाददाता : चाईबासा मोहम्मद इब्राहिम

प सिंहभूम | ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल , चाईबासा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद के तहत प सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड के लुपुंगुटू स्कूल चौक से बड़ा गुईरा तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य का बुधवार को भूमि पूजन चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा तथा सांसद गीता कोड़ा की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , विश्वनाथ तामसोय , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां के करकमलों द्वारा किया गया । भूमि पूजन विधिवत परंपरागत तरीके से पुजारी के द्वारा सुसंपन्न करवाया गया। स्थानीय लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पुरी होने पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है। स्थानीय लोगों ने सांसद तथा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है । पथ जर्जर होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी विशेषकर विद्यर्थियों को , यह पथ काफी महत्वपूर्ण पथ है जोकि जिला मुख्यालय चाईबासा को जोड़ती है बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों के खुशियों भरा रहा। पथ का विशेष मरम्मति का प्राक्कलित राशि : 1, 65, 91, 800.00 रुपए है। मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य सुभाष बनर्जी, मुखिया श्रीराम सुंडी, मुंडा विजय सिंह सुंडी, पुजारी रंगिया सुंडी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरिश चन्द्र बोदरा, ग्रामीण मार्शल सुंडी, जुलियस कुजूर, जोगोर पुरती सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग के अलावे विभागीय पदाधिकारी तथा संवेदक मौजूद थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...